Sukanya Samriddhi Yojana kya hai - सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
Sukanya Samriddhi Yojana kya hai: सुकन्या समृद्धि योजना बच्चियों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली एक निवेश योजना है जिसमे ज़्यादा ब्याज और टैक्स फ्री रिटर्न मिलते है। Sukanya Samriddhi अकाउंट 250 रुपये के साथ किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते है। maturity पर पुरा पैसा ब्याज के साथ अकाउंट होल्डर को मिल जाता है।
सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account) भारत में बालिकाओं की शिक्षा और विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए 2015 में शुरू की गई सरकार समर्थित बचत योजना है। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ (Save the girl child, educate the girl child) अभियान का हिस्सा है. ये योजना high-interest rate और tax benefits प्रदान करती है। यह योजना सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है और इसे दस वर्ष से कम आयु की लड़कियों के लिए खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि खाता बालिकाओं के भविष्य के लिए एक safe और secure निवेश विकल्प प्रदान करता है। Sukanya Samriddhi Account minimum 250 रुपए जमा करके खोला जा सकता है, इस खाते में एक साल में 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते है। इस खाते का tenure खाता खोलने की तारीख से 21 साल है या लड़की की शादी होने तक है जो भी पहले हो। account की maturity के बाद पूरा पैसा ब्याज के साथ account holder हो मिल जाता है।

0 टिप्पणियाँ